फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर को मिला तीन लाख लीटर केरोसिन

Sun, 28 Jun 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इलाहाबाद के इंडियन ऑयल कारर्पोरेशन व भारत पेट्रोलियम के केरोसिन डिपो फिर से ईंधन की आपूर्ति देने लगे हैं। सप्ताह भर चली किल्लत के बाद सुल्तानपुर को तीन लाख लीटर केरोसिन भेजा गया है। आपूर्ति विभाग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के थोक व्यवसायियों को आवंटन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जुलाई के पहले सप्ताह तक केरोसिन की आपूर्ति सामान्य हो जाने के आसार हैं।
इंडियन ऑयल कारर्पोरेशन व भारत पेट्रोलियम के  इलाहाबाद स्थित डिपो के ड्राई हो जाने से जिले की आपूर्ति बीते दिनों ठप हो गई थी। छह लाख लीटर केरोसिन बीच में ही फंस जाने से सभी थोक डिपो पर भंडारण खत्म हो गया था। जिले में तीसरी बार पेट्रो पदाथों की बड़े पैमाने पर हुई किल्लत से जिले की वितरण व्यवस्था बाधित हो गई थी।

 शहरी क्षेत्र के नौ व ग्रामीण क्षेत्र के एक डिपो में केरोसिन भंडारण का संकट उत्पन्न होने पर आपूर्ति विभाग की तरफ से भेजे गए पत्र को कंपनी ने संज्ञान में लेते हुए फिर आपूर्ति शुरू करा दी है। रविवार को सुल्तानपुर को तीन लाख लीटर केरोसिन भेजा गया। आपूर्ति विभाग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के थोक व्यवसायियों को आवंटन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएसओ अजय सिंह ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह तक केरोसिन की आपूर्ति सामान्य हो जाने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें