फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉवर वैगन से गिरे तीन इंजीनियर

Sun, 28 Jun 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाराणसी रेलखंड की इलेक्ट्रिक लाइन की मरम्मत कर रहे तीन इंजीनियर शनिवार की रात टॉवर वैगन से नीचे गिर पड़े। सहयोगी कर्मचारियों ने उन्हें रेलवे अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आराम करने की सलाह के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम वाराणसी रूट की इलेक्ट्रिक लाइन की मरम्मत के लिए 45 मिनट का ब्लॉक दिया गया। रेलगाड़ियों का आवागमन रुकते ही टॉवर वैगन को कोइरीपुर से हरपालगंज के बीच रवाना कर दिया गया।

दोनों स्टेेशनों के बीच इलेक्ट्रिक इंजीनियर तारों का खिंचाव जांच रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होने से वे टॉवर वैगन के नीचे गिर पड़े। सह कर्मचारियों ने जख्मी इंजीनियरों को रेलवे अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुरेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि अचानक टॉवर वैगन का झटका लगने से तीनों इंजीनियर जख्मी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें