सुल्तानपुर जिला कारागार में सोमवार शाम दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में निरुद्ध बाराबंकी जिले के सुबेहा के अहिरन का पुरवा निवासी अमित कुमार यादव (23) का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। वह 31 अगस्त से दुष्कर्म के मामले में जिला जेल में निरुद्ध था।