फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: सुल्तानपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा में बवाल, बेकाबू हुए समर्थक, आधे रास्ते से लौटे संयोजक

Wed, 12 Aug 2026 03:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लंभुआ (सुल्तानपुर)

सार

आरोप है कि भाजपा जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी ने राजनैतिक हित साधते हुए यात्रा का मार्ग बदलवा दिया। इससे समर्थक नाराज हो गए और जिला महामंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा मुख्यालय पर निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा के बाद बवाल हो गया। तय मार्ग से इतर यात्रा ले जाने पर नपं अध्यक्ष समर्थक बेकाबू हो गए। सरेराह उनकी कार रोककर जमकर नारेबाजी की। कार घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को भाजपा का तिरंगा यात्रा कार्यक्रम तय था। इसके लिए जमखुरी निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी को यात्रा संयोजक बनाया गया था। तय मार्ग के लिहाज से यात्रा स्थानीय सर्वोदय इंटर कॉलेज से निकलकर वीर अब्दुल हमीद चौक (दुर्गापुर तिराहा) तक जानी थी। यात्रा में व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय नपं अध्यक्ष अवनीश सिंह को दी गई थी। नपं अध्यक्ष की तरफ से सभी के लिए भोजन व बैठने का प्रबंध किया गया था।

ऐन मौके पर यात्रा का तय मार्ग बदलकर उसे मुख्य चौराहे से दियरा रोड - पठखौली रोड होते हुए फिर से सर्वोदय इंटर कॉलेज ले जाया गया। इससे वीर अब्दुल हमीद चौक पर हुई व्यवस्था धरी रह गई। इससे नपं अध्यक्ष समर्थक आक्रोशित हो गए। आरोप है कि भाजपा जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी ने राजनैतिक हित साधते हुए यह करवा दिया। मालूम हो कि बीते नपं चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में विजय प्रताप त्रिपाठी अध्यक्ष पद से उम्मीदवार रहे। जिन्हें निर्दल प्रत्याशी अवनीश सिंह ने पराजित कर दिया था। बाद में अवनीश सिंह लखनऊ कार्यालय में पार्टी में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन


नपं अध्यक्ष अवनीश सिंह ने कहा कि मैने सारी व्यवस्था कर रखी थी। पर, जिला महामंत्री ने यात्रा दूसरे मार्ग से घुमवा दिया। उधर, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है।
 
आधे रास्ते से घर लौट गए यात्रा संयोजक
लंभुआ। स्थानीय तिरंगा यात्रा के लिए जमखुरी निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी को संयोजक बनाया गया था। यात्रा के मार्ग तय करने व एसडीएम - सीओ के साथ उनकी बैठक भी हो चुकी थी। मार्ग बदलने से नाराज यात्रा संयोजक ओम प्रकाश आधे मार्ग से वापस लौट गये।

विज्ञापन

पूर्व विधायक ने साधा निशाना

लंभुआ। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने सोशल साइट पर इस प्रकरण पर भाजपा पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी और उसके पदाधिकारी को अनुशासनहीन बताते हुए उन्होंने लिखा है कि कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी की लंका लगा दी है। सोशल साइट पर कार्यकर्ताओं से घिरे जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी की वीडियो भी पोस्ट की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें