सियार को ढूंढते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
जिले में हमलावर हुए सियार ने सोमवार रात एक बकरी पर हमला कर दिया था। उसने बकरी को निवाला बना लिया। मंगलवार को उसका शव बाड़े में पड़ा पाया गया। बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। थाना क्षेत्र के बुद्धि मिश्र का पुरवा निवासी नवमीलाल पाल ने घर में ही बकरियों के लिए बाड़ा बना रखा है। सोमवार रात किसी सियार ने बाड़े के अंदर घुसकर एक बकरी को अपना निवाला बना डाला। बाड़े के अंदर मंगलवार सुबह बकरी मृत पाई गई। बकरी के पिछले भाग को सियार ने खा लिया था। नवमीलाल ने इसकी सूचना किसी को नहीं दी। रेंजर अवधेश वर्मा ने बताया कि घटना एक दिन पहले की है। बकरी को किस जानवर ने खाया है, उसे परिजन नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को वन्यजीवों के हमले को लेकर जागरूक किया।
कुत्ते भी हो रहे हमलावर
इस समय कुत्ते भी हमलावर हो गए हैं। हिंसक जानवरों के पगचिह्न से उन्हें ढूंढ़ने में सहायता मिल सकती है। खैरहा में कुत्ते व कोड़रिया से खेत जाने वाले रास्ते में सियार के पैरों के निशान पाए गए हैं। इन दोनों गांवों में दो पिंजरे, जाल व छह कैमरे लगाए गए हैं। सूचना मिलने पर टीम पहुंचकर वन्यजीव के पैराें के निशान से उनकी पहचान करेगी।- अमित सिंह, डीएफओ