फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के शिवगढ़ गांव निवासी राम भोर दूबे के बेटे अनुपम (28) का शव सोमवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि अनुपम की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी।
विज्ञापन

उसकी शादी तीन साल पहले पड़ोस के प्रतापगढ़ जिले के धुई गांव में हुई थी। अनुपम को एक डेढ़ साल की बेटी भी है। बेटी को शिवगढ़ में ही छोड़कर अनुपम की पत्नी अपने मायके में रहती है। दो दिन पहले अनुपम अपनी पत्नी को लाने उसके मायके गया था। पत्नी के नहीं आने पर वह रविवार को घर लौट आया था। रात में सोने के लिए वह कमरे में गया था। सोमवार की सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से कमरे में झांका। कमरे के भीतर का नजारा देखकर घर वाले सन्न रह गए। अनुपम का शव कमरे में पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटक रहा था। पिता राम भोर ने बताया कि दो दिन पहले ही अनुपम ससुराल गया था। पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक नर्वदेश्वर तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें