सुल्तानपुर में रुकेगी सुपरफास्ट
- फोटो : अमर उजाला
अंबेडकर जयंती पर 13 अप्रैल से आनंद विहार से गाजीपुर के लिए सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय रेलवे विभाग ने लिया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ट्रेन आनंद विहार से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 06:45 बजे छूटकर गाजीपुर सुबह 9:15 बजे पहुंचेगी।
गाजीपुर से ट्रेन की वापसी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 5:30 बजे होगी। गाजीपुर से यह ट्रेन जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ होते हुए आनंद विहार सुबह 08:10 बजे पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 815 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन 14 घंटे में तय करेगी। आनंद विहार से गाजीपुर के बीच इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, जफराबाद, जौनपुर, औढ़िहार स्टेशन पर होगा।
रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक देवमणि द्विवेदी ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से जनपदवासियों को आनंद विहार से गाजीपुर का सफर तय करने में काफी सुविधा मिलेगी।