फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 केंद्रों पर होगी  सीआरपीएफ परीक्षा

Mon, 11 Apr 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सीआरपीएफ परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) में सिपाही व चालक भर्ती के लिए 29 मई को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए जिले में 10 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने केंद्रों का निर्धारण कर इसकी सूचना लिखित रूप से सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक को भेज दी है। परीक्षा में 6,600 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन



भादर ब्लॉक के गांव त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ सेंटर के उप महानिरीक्षक ने बीते सात अप्रैल को डीआईओएस डॉ. ओमप्रकाश मिश्र को पत्र भेजकर विभाग में होने वाली सिपाही/चालक भर्ती के लिए 29 मई को लिखित परीक्षा आयोजित कराने का अनुरोध किया था।

डीआईजी के अनुरोध पर सोमवार को डीआईओएस ने परीक्षा के लिए 10 माध्यमिक कॉलेजों को केंद्र बनाने के साथ ही संसाधन के हिसाब से केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या भी निर्धारित कर दी।
विज्ञापन


तैयारियां पूरी करने के बाद डीआईओएस की ओर से डीआईजी को भेजी गई सूचना को आधार मानें तो आगामी 29 मई को होने वाली परीक्षा के लिए जनता इंकॉ रामगंज, आसलदेव इंकॉ पीपरपुर, जीआईसी टीकरमाफी, जीजीआईसी सोनारीकलां, शिवप्रताप इंकॉ अमेठी, जीजीआईसी अमेठी, इंकॉ कालिकन , रणवीर इंकॉ अमेठी, महराजा अग्रसेन इंकॉ परसावां और सरयूदेवी बालिका इंकॉ अमेठी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें