फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में पेराई फिर ठप, प्रदर्शन

Wed, 30 Dec 2015 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की किसान सहकारी चीनी मिल शॉफ्ट टूट जाने से बुधवार को सुबह तकरीबन छह बजे ठप हो गई। गन्ना पेराई ठप होने से किसानों का धैर्य जबाव दे गया।
विज्ञापन


नाराज किसानों ने मिल के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने चीनी मिल के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर लाकर जाम लगा दिया। राजमार्ग जाम होने की जानकारी पाकर एसडीएम सदर, सीओ जयसिंहपुर कई थानों की पुलिस के साथ चीनी मिल पहुंचे। एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया। करीब दो घंटे तक राजमार्ग रहने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। नया शॉफ्ट लगाने के बाद शाम को गन्ना पेराई शुरू हो गई।

करीब 10 घंटे तक गन्ना पेराई नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान गन्ना पेराई बंद होने से मिल के गन्ना यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

 बुधवार को सुबह करीब छह बजे शॉफ्ट टूट जाने से किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना की पेराई ठप हो गई। पेराई ठप होने से नाराज किसानों ने मिल में ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। किसानों ने गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को मिल के पास लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर लाकर सुबह करीब आठ बजे से जाम लगा दिया। किसानों ने मिल के जीएम केपी शुक्ल, चीफ इंजीनियर आरएन सिंह समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पूर्व डायरेक्टर गया प्रसाद वर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन



राजमार्ग जाम होने की जानकारी पाकर एसडीएम सदर रतीभान वर्मा, सीओ जयसिंहपुर गुरमीत सिंह गोसाईगंज, कोतवाली नगर व कूरेभार थाने की पुलिस के साथ चीनी मिल पहुंच गए। एसडीएम सदर के चीनी मिल में शीघ्र ही गन्ना पेराई शुरू कराने के आश्वासन पर नाराज किसानों ने 10 बजे जाम समाप्त किया। उन्होंने चीनी मिल का निरीक्षण कर किसानों से उनकी परेशानी के बारे में जानकारी ली। दो घंटे तक राजमार्ग जाम रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, चीनी मिल के इंजीनियर सॉफ्ट बदलने के कार्य में लग रहे। नया सॉफ्ट लगाकर शाम करीब चार बजे से गन्ना पेराई शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें