फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गन्ने के अभाव में हिचकोले खा रही चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। जिले की किसान सहकारी चीनी मिल गन्ने के अभाव में हिचकोले खा रही है। चीनी मिल में गन्ने की कमी से मिल के पहिये रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं। गन्ने के अभाव में चीनी मिल रुक-रुककर चल रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह चार बजे एक बार फिर गन्ने की कमी के चलते चीनी मिल में गन्ने की पेराई बंद करनी पड़ी। मुख्य गन्ना अधिकारी वीके शुक्ल ने सभी गन्ना सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि गन्ना किसानों से संपर्क कर मिल में गन्ना आपूर्ति कराएं। निर्देश मिलते ही आनन-फानन सुपरवाइजरों ने किसानों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजते-बजते गन्ने की आवक शुरू हो गई। साढ़े 10 बजे तक पर्याप्त मात्रा में गन्ना पहुंचने के बाद पुनः मिल को चालू कर दिया गया। इस दौरान करीब साढ़े छह घंटे तक चीनी मिल गन्ने के अभाव में बंद रही।

गन्ना किसानों ने बताई परेशानी
गर्मी बढ़ने के कारण गन्ना किसानों को मजदूरों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दमोदरा गांव निवासी किसान शत्रुघ्न वर्मा ने कहा कि अभी करीब पांच बीघा गन्ना खेत में खड़ा है। मजदूरों के नहीं मिलने के कारण गन्ने की कटाई व छिलाई प्रभावित हो रही है। महमूदपुर निवासी किसान रामअनुज सिंह ने कहा कि मिल प्रबंधन की उदासीनता से दिक्कतें हुई हैं। पर्ची का वितरण शुरू से अंत तक ठीक ढंग से नहीं किया गया। इस वजह से गन्ना किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। अभी सात बीघा गन्ने की फसल खेत में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें