फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर टरबाइन में तकनीकी खराबी आने से चालू होते ही बंद हुई चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के पावर टरबाइन में तकनीकी खराबी आ जाने से मिल चालू होते ही बंद हो गई है। मिल बंद हो जाने से यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में बृहस्पतिवार की देर शाम गन्ने की पेराई शुरू कराई गई थी। पेराई शुरू होते ही मिल बंद हो गई। मिल के पावर टरबाइन के अल्टरनेटर के रोटर में तकनीकी खराबी आ गई।
स्थानीय कारीगरों की ओर से पावर टरबाइन का अल्टरनेटर खोला गया, लेकिन वे उसे ठीक करने में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद चीनी मिल के जीएम प्रताप नारायण ने हरिद्ववार से इंजीनियर बुलाकर पावर टरबाइन में खराबी को दूर कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर इंजीनियर खराबी ठीक करने में जुटे रहे, देर शाम उन्हें भी कामयाबी नहीं मिल पाई। मिल में गन्ने की पेराई बंद हो जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गई है। कड़ाके की ठंड में किसान अपने गन्ने की तौल कराने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें