फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मिल रहा तकनीकी प्रशिक्षण

Tue, 30 Sep 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के साथ तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल से भी जोड़ना है, ताकि शिक्षा पूरी होने के बाद उन्हें रोजगार की तलाश में भटकना न पड़े।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित राजकीय विद्यालयों में प्रोजेक्ट प्रवीण की शुरुआत की गई है। उप्र. कौशल विकास मिशन के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामों और राजकीय इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर का चयन किया गया है। इन कॉलेजों में कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।

प्रत्येक कॉलेज से 140 विद्यार्थियों का चयन कर 35-35 के बैच बनाए गए हैं। इन बैचों में ब्यूटी वेलनेस विषय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी दक्षता प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दे रहे हैं। योजना के तहत जल्द ही अन्य विद्यालयों का चयन कर विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन




डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ तकनीकी रूप से दक्ष भी बनाना है। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थी शिक्षा पूरी करने के बाद रोजगार के अवसर तलाशने में भटकेंगे नहीं, बल्कि तकनीकी प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें