फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारी के विवाद में स्कूल जा रहे छात्र की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। ओदरा गांव में कोटेदारी के विवाद से खुन्नस खाए तीन लोगों ने स्कूल जा रहे एक छात्र की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव में करीब एक माह पूर्व कोटेदार की शिकायत पर कोटा समाप्त कर स्वयं सहायता समूह के चयन के लिए आमंत्रित किया गया था। कोटे के चयन में गांव के तीन स्वयं सहायता समूह मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह और जय भीम स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किया था।
चयन प्रक्रिया में विरोध के बाद लक्ष्मी समूह को कोटे की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। प्रक्रिया में नियमों का गलत प्रयोग का आरोप लगाते हुए जयभीम समूह की कोषाध्यक्ष राजपती ने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कोटे की चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी ।
विज्ञापन

इस बात से लक्ष्मी समूह नाराज चल रहा था। राजपती का बेटा अभिषेक (15) हाईस्कूल का छात्र है। शुक्रवार को अभिषेक साइकिल से स्कूल जा रहा था। रास्ते में ओदरा गांव के ही महताब समेत तीन लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी डंडों से पीट दिया।
पिटाई से अभिषेक को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर पुलिस ने महताब समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें