फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्र पर धारदार हथियार से हमला, नाजुक अंग पर गंभीर चोट

Fri, 04 Apr 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। चांदा क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं के छात्र को बुधवार रात शहर बुलाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से छात्र के निजी अंग में गंभीर चोट लगी है। पीड़ित का उपचार मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। छात्र ने एक नामजद व पांच अन्य लोगों पर हमला करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र शहर में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है। करीब 20 दिन से वह देहात के एक गांव में अपनी ननिहाल में रुका था। छात्र के मुताबिक, बुधवार रात करीब सात बजे उसके पास एक विद्यालय के मैदान के पास रहने वाले आदिल ने फोन करके बुलाया। दोनों बस अड्डे पर मिले। आदिल ने छात्र से कहा कि वह उसे कमरे तक छोड़ दे।
छात्र आदिल को लेकर कमरे पर पहुंचा तो वहां पहले से पांच लोग खड़े थे। उन लोगों ने छात्र को धमकाया कि सुधर जाओ। छात्र ने पूछना चाहा कि क्या बात है तो हमलावराें ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हमलावरों के जाने के बाद उसने अपने मामा के बेटे को फोन किया। देररात उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिवारी जन ने बताया कि छात्र के नाजुक अंग में गंभीर चोट लगी है। शहर कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी आदिल व हमले में शामिल अन्य पांच लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें