फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नगरपालिका के डंपर ने तोड़े तीन खंभे, 20 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के टीपीनगर उपकेंद्र के अहिमाने फीडर को जाने वाली हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे नगरपालिका के डंपर की टक्कर से टूट गए। फीडर बंद होते उपकेंद्र पर फोन आने लगे। इस घटना से करीब दो घंटे तक 20 गांवों की बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों की सूचना पर इंजीनियरों ने नए खंभे लगाने शुरू किए। दो घंटे के बाद नया खंभा लगाकर आपूर्ति बहाल की गई। सुबह के समय बिजली कटौती से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि खंभा तोड़ने के बाद डंपर चालक ने सूचना भी नहीं दी। कर्मियों की छानबीन में खंभे टूटे मिले।केएनआई उपकेंद्र से जुड़े पांचोंपीरन मोहल्ले की लाइन में खराबी आने से दोपहर में एक घंटे बिजली गुल रही। बाद में उसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल की गई।
13 घंटे गुल रही 20 घरों की बिजली

करौंदीकला उपकेंद्र के पहाड़पुर कला गांव की यादव बस्ती में बुधवार की रात 10 बजे तार गिरने आपूर्ति बाधित हो गई। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तार को खंभे पर चढ़ाकर आपूर्ति बहाल की गई। करीब 13 घंटे यादव बस्ती के 20 घरों की आपूर्ति ठप रही। जेई सुमित मंडल ने बताया कि केबल खराब हो गया था, जिसकी वजह से समस्या आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें