एसटीएफ टीम ने शराब उस समय पकड़ी जब पेटियां मिनी ट्रक से उतारकर जीप में रखी जा रही थीं। एसटीएफ के एसआई केशवचंद्र राय की टीम मिनी ट्रक व दो जीप को कोतवाली ले गई। मिनी ट्रक की तलाशी में 770 पेटी में 36 हजार 960 शीशी शराब मिली।
एसटीएफ ने मिनी ट्रक चालक प्रदीप, खलासी शुभम व अंबाला कैंट निवासी राकेश समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुसाफिरखाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।