फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तारीख पर तारीख, नए भवन के लिए यात्रियों का इंतजार बरकरार

Wed, 18 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रेलवे के नए भवन की पोताई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर बन रहे नए भवन का हस्तांतरण एक बार फिर टल गया है। 15 नवंबर तक भवन रेलवे को सौंपने का लक्ष्य था, लेकिन रंगाई-पोताई, टाइल्स और फिनिशिंग का काम अधूरा होने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। कार्यदायी संस्था ने 30 नवंबर तक भवन सौंपने की नई समयसीमा तय की है। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया था। इसके तहत स्टेशन परिसर में करीब 100 मीटर लंबा और आठ मीटर चौड़ा दो मंजिला भवन बनाया जा रहा है। भवन का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अंतिम चरण के काम बाकी हैं। कार्यदायी संस्था गति शक्ति के साइट इंजीनियर सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि दिवाली पर मजदूरों के छुट्टी पर जाने से काम प्रभावित हुआ। डाला छठ के बाद मजदूर लौटने लगे हैं। शेष काम तेजी से कराया जा रहा है।

30 नवंबर तक हस्तांतरण का दावा
प्रभारी स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने 30 नवंबर तक भवन सौंपने का लक्ष्य दिया है। इसके बाद रेलवे की ओर से जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें