फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पति की हत्या के अगले दिन पत्नी ने खाया विषाक्त

Wed, 18 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
. जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती अनीता। -स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर) । सखौली गांव में सोमवार रात जौनपुर जिले के एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने के दूसरे दिन मंगलवार सुबह उनकी पत्नी अनीता (28) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचे। वहां से चिकित्सक ने उन्हें अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सरपतहा के बांधगांव निवासी दिलीप चौहान सोमवार शाम अपने दोस्त अनिल कुमार सिंह अखंडनगर के सखौली गांव के पास गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद हमलावरों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमलावरों ने पहले शराब की बोतलें तोड़कर और फिर चाकुओं से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में घायल दिलीप मौत हो गई थी।
मंगलवार सुबह दिलीप की पत्नी अनीता (28) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि अनीता की हालत अब स्थिर है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें