फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय महिला वालीबॉल प्रतियोगिता 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया विकास खंड के मुरारपुर स्थित भगवती महिला महाविद्यालय के खेल मैदान में 22 मार्च को राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें लखनऊ, आजमगढ़, गोरखपुर समेत अन्य जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

भगवती महिला महाविद्यालय मुरारपुर के खेल मैदान में 22 मार्च को रामबरन वर्मा स्मारक राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल डे-नाइट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
जिला वॉलीबाल संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की एसएसबी लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़, डीवीए गोरखपुर, अयोध्या, वॉलीबॉल कांप्लेक्स पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम, डीबीए सुल्तानपुर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विजेता टीम को 11,000 व उपविजेता टीम को आठ हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजक अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा व प्रबंधक आयोजन सचिव राम शिरोमणि वर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें