फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक में स्टेडियम यलो, बालिका में स्टेडियम रेड विजेता

Sat, 20 Jun 2015 11:51 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला वॉलीबाल संघ के तत्वावधान में शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय सब जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम यलो व बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड की टीम विजयी रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में पहला मैच में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड ने राम प्रताप इंटर कॉलेज प्रतापपुर को 3-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम यलो ने राम प्रताप इंटर कॉलेज को 3-0 से पराजित विजेता बनी।
वहीं, बालिका वर्ग के पहले मैच में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड ने संस्कृत विद्यालय करौंदिया को 3-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम यलो को 3-0 से हराया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि चंद्रभद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि राम शिरोमणि वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला वॉलीबाल संघ के सचिव गंगा शरण मिश्र, गिरीश नारायण सिंह, पंकज दूबे, रवींद्र शुक्ल, सर्वेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें