फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के हस्तक्षेप पर वापस लेना पड़ा आदेश

Sat, 20 Jun 2015 11:14 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतराज विभाग के एक लिपिक का कार्य छीनने का मामला पंचायतीराज मंत्री  के पास पहुंच गया। मंत्री के हस्तक्षेप पर डीएम व डीपीआरओ को लिपिक से पटल छीनने का अपना आदेश वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन

 डीपीआरओ ने आदेश जारी करके लिपिक का  पुुराना पटल फिर वापस कर दिया है। पंचायतराज विभाग से संबद्घ विकास  विभाग के लिपिक मनोज कुमार श्रीवास्तव का तीन दिन पूर्व डीएम के निर्देश पर  डीपीआरओ ने पंचायत चुनाव पटल छीन लिया था।
इस पटल को डीपीआरओ ने विभागीय  लिपिक शैलेंद्र पांडेय को दे दिया था। पटल छीनने के पीछे लिपिक की शिकायत बताई जा रही है। इलेक्शन पटल हटते ही लिपिक का मामला  पंचायतराज मंत्री के पास पहुंच गया। बताया जाता है कि मंत्री ने डीपीआरओ को  दूरभाष पर लिपिक का पटल वापस देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 पंचायतीराज मंत्री के  हस्तक्षेप पर डीपीआरओ को अपना आदेश वापस लेना पड़ा। जिला पंचायतराज अधिकारी  सर्वेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को कार्य आवंटन आदेश जारी करते हुए  शैलेंद्र पांडेय से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पटल का कार्य वापस लेते हुए  उसे वरिष्ठ लिपिक मनोज श्रीवास्तव को दे दिया। प्रकरण को लेकर पूरे विकास भवन में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें