मेडल के साथ विजेता खिलाड़ी व आयोजक
सुल्तानपुर। शहर के नजदीक लाखीपुर गांव में रविवार को फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। जिसमें 14 वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राओं को आपस में मिलाकर एक साथ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि खेल प्रवक्ता राजेश कुमार कनौजिया व विशिष्ट अतिथि पूर्णमासी प्रसाद ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिसमें स्पोर्टिंग क्लब ने टाइगर स्पोर्ट्स क्लब को तीन-दो से हराया। स्पोर्टिंग क्लब से शिव, प्रियांशी, आदित्य, अनमोल, अर्पित, रूपेश, रितेश और टाइगर स्पोर्ट्स क्लब से आर्यन, तानिया, सारा, सना, आदिल, निखिल, साहिल ने खेल में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान धर्मराज यादव,सोनू, सूरज, शिल्पी आदि मौजूद रहे। आयोजक नवनीत कुमार ने गांव के सहयोग से एक छोटा फुटबॉल मैदान बना रखा है, जिसमें प्रतिदिन शाम को खिलाड़ियों काे प्रशिक्षण देते हैं।