फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रफ्तार का खेल पड़ा भारी, 43 के लाइसेंस निलंबित

Fri, 26 Jun 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। परिवहन विभाग ने अभियान तेज करते हुए लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए गए 43 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि 122 वाहन चालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) भूपेश गुप्ता ने बताया कि जिले में होने वाले ज्यादातर सड़क हादसों की बड़ी वजह तेज गति, नियमों की अनदेखी और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आ रहा है। विभाग ने केंद्रीय मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों को चिह्नित किया गया, जो निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर रहे थे या यातायात नियमों को ताक पर रखकर वाहन चला रहे थे। जांच के बाद 43 लोगों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
दोबारा गलती की तो लाइसेंस होगा निरस्त
एआरटीओ प्रशासन अलका शुक्ला ने बताया कि निलंबन के बाद भी यदि कोई चालक दोबारा यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें