फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिला सचिव को मारी गोलियां

Fri, 06 May 2016 10:51 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सपा नेता पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुकान से घर जा रहे सपा नेता को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धम्मौर थानाक्षेत्र के शाहपुर शरकंडेडीह गांव निवासी सपा नेता खुर्शीद अहमद (45) पुत्र मो. नसीम समाजवादी पार्टी में जिला सचिव हैं। उनकी इस्लामगंज बाजार में मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सपा नेता बाइक से अकेले घर जा रहे थे।

गांव के समीप ही पहुंचते ही बाइक सवार तीन युवकों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सपा नेता दो गोलियां लगीं एक पैर में और एक पेट में। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही एएसपी विनय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर धम्मौर एसओ ने बताया कि सपा नेता को गोली नहीं लगी है बल्कि उनको लाठी और डंडों से पीटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें