फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई फीडर ठप, 100 गांवों में अंधेरा

Thu, 05 May 2016 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बस्ती के ग्रामीण परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की रात हल्की बारिश के साथ जिले में आए अंधड़ ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। अंधड़ में दर्जनों जगहों पर तार व पोल टूटने से दो सैकड़ा से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्र के कई फीडर बंद हो गए थे।
विज्ञापन


बुधवार की दिन में वितरण खंड ने मुख्य लाइन समेत गांवों की कुछ आपूर्ति सुधार ली लेकिन अभी भी सैकड़ा भर गांवों में आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी है। वितरण खंड ने खराबी दूर होने में एकाध दिन और समय लगने की उम्मीद जताई है।


मंगलवार की आधी रात को हल्की बारिश के साथ जिले में आए अंधड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अंधड़ से दर्जनों जगहों पर पेड़ व डाल गिरने से पोल व तार टूटकर गिर गए थे। 11 हजार व 33 हजार वोल्ट की लाइन के तार टूटने से कई फीडर बंद हो गए थे। सूचना के बाद बुधवार को दिन में मुख्य लाइन को दुरुस्त करने का कार्य दिन भर चला। दिन भर के कार्य के बाद वितरण खंड ने ग्रामीण क्षेत्रों की मुख्य लाइन को दुरुस्त करवा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान करीब सैकड़ा भर गांवों की आपूर्ति भी ठीक कर ली गई। अंधड़ के करीब 36 घंटे बाद भी सैकड़ा भर गांवों की आपूर्ति नहीं ठीक हो सकी है। इसमें अखंडनगर, बल्दीराय, पीपीकमैचा, करौंदीकलां, दोस्तपुर, कादीपुर के गांव शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें