फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एसपी इंटेलिजेंस ने क्राॅस केस में दर्ज कराया बयान

Fri, 16 Jan 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्राणघातक हमले व अन्य आरोपों से जुड़े 24 साल पुराने क्राॅस केस के मामलों में बुधवार को एसपी इंटेलिजेंस गोरखपुर संजय कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्पेशल जज एससी-एसटी की अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। उनकी साक्ष्य की कार्रवाई समाप्त होने के बाद स्पेशल जज राकेश पांडेय की अदालत ने क्राॅस मुकदमों से जुड़े दोनों पक्षों के अभियुक्तों का बयान दर्ज करने के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सरैया निवासी वादी हरीलाल ने 27 सितंबर साल 2001 को स्थानीय कोतवाली में प्राणघातक हमले व अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने गांव के ही आरोपी नागेंद्र चौहान, विजय प्रताप चौहान, विमला चौहान, मीरा चौहान व प्रभावती के खिलाफ पेड़ काटने के विवाद में जानलेवा हमला करने व एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य आरोप लगाया है। अगले पक्ष से वादी उमेश ने उसी दिन की घटना बताते हुए आरोपी हरीलाल, अरविंद व राम स्वारथ के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों मामलों की विवेचना तत्कालीन सीओ लंभुआ संजय कुमार ने किया था।
दोनों मामले का ट्रायल स्पेशल कोर्ट में चल रहा है। गोरखपुर में तैनात एसपी इंटेलिजेंस संजय कुमार को अदालत ने दोनों मामलों मे गवाही के लिए तलब किया था। उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया व उनसे पूरी जिरह भी की गई। अदालत ने अभियोजन साक्ष्य की कार्यवाही क्रास मामलों में पूरी होने के बाद सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से अगली तारीख पर तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें