सुल्तानपुर। एसआईआर में फाॅर्म-7 का प्रयोग कर मतदाताओं के नाम काटे जाने पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। पार्टी जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि बीएलओ पर भाजपा कार्यकर्ता जबरदस्ती वोट काटने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक ताहिर खान, पूर्व विधायक अनूप संडा, चंद्रभद्र सिंह, भगेलू राम, जिला महासचिव सलाहुद्दीन अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, तेजिंदर सिंह बग्गा, धर्मेंद्र सिंह बबलू, शकील अहमद, पल्लव खेतान, नगर अध्यक्ष राजू चौधरी, कुलदीप वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद