सुल्तानपुर। किसानों की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण संबंधित विभाग के अधिकारी 10 अंदर सुनिश्चित करें। यह बात कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में उपायुक्त स्वत: रोजगार केडी गोस्वामी ने कहीं।
बैठक में मौजूद किसानों को कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। किसानों ने औरंगाबाद रजबाहा में पानी नहीं आने, बंद पड़े राजकीय नलकूपों को चालू कराए जाने, बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने और पशुओं के टीकाकरण कराए जाने का मुद्दा उठाया।
कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने किसानों को खरीफ सीजन की फसलों के बारे में बताया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि पशुओं का टीकाकरण कार्य चल रहा है। सिंचाई खंड-16 के अधिशासी अभियंता शरद कुमार कहा कि जल्द ही नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। किसान दिवस में राज नरायण उपाध्याय, हृदयराम वर्मा, शिवपाल सिंह, जगदीश चौरसिया, राम भारत गौड़ मौजूद रहे।