फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Thu, 22 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के दीवानी मोड़ पर शरबत वितरित करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के दीवानी मोड़ पर शरबत वितरण और तिकोनिया पार्क में सहभोज कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिशुंडी ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। रायबरेली कोआर्डिनेटर योगेश सिंह और एआईसीसी सदस्य फिरोज अहमद ने राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताया। निवर्तमान पीसीसी सदस्य योगेश पांडेय व पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, सिराज अहमद भोला, तेज बहादुर पाठक, अमोल बाजपेयी, राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्रा, रंजीत सिंह सलूजा, योगेंद्र सिंह और हामिद राइन समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें