फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पानी की टंकी से सोलर पैनल चाेरी

Tue, 28 Jan 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली के बाहरपुर गांव में पैनल से गायब सोलर प्लेट। 
विज्ञापन
सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। बाहरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी स्थित लगाए गए सोलर पैनल को शनिवार रात चोर खोल ले गए। जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बाहरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनाई जा रही है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी निजी फर्म को दी गई है। पानी की टंकी के संचालन के लिए सोलर पैनल लगाए गए हैं। शनिवार रात चोर 12 सोलर पैनल खोल ले गए।
विज्ञापन

रविवार को पानी की टंकी से कुछ दूरी पर ग्रामीणों को दो पैनल पड़े मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने डायल 112 पुलिस को चोरी की जानकारी दी। बाहरपुर निवासी जमुना प्रसाद दुबे ने आईजीआरएस पर भी मामले की शिकायत की है। कुछ दिन पहले महमूदपुर सेमरी गांव से भी पानी की टंकी से सोलर पैनल गायब हुए थे। सेमरी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें