फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Tue, 28 Jan 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के कुछमुछ गांव में सोमवार की सुबह किशोर का शव कमरे के अंदर पंखे के सहारे मफलर के फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी उमेश कुमार दुबे का 16 वर्षीय पुत्र आयुष दुबे कक्षा 11वीं का छात्र था। रविवार रात रोजाना की तरह भोजन करने के बाद परिजन सो गए। सोमवार की सुबह आयुष देर तक नहीं उठा, तो परिजन उसके कमरे में गए। कमरे का नजारा देख परिजन सन्न रह गए। आयुष का शव पंखे के सहारे मफलर के फंदे से लटका मिला। परिवारीजनों के रोने-चिल्लाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किशोर के पिता सेवानिवृत्त फौजी हैं। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें