सुल्तानपुर के सीताकुंड घाट पर साफ-सफाई करते लोग।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। गोमती नदी का जल स्तर घटने से सीताकुंड धाम पर मिट्टी की मोटी परत जम गई है। इसे हटाने में गोमती मित्रों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार को गोमती मित्रों ने सीताकुंड धाम पर श्रमदान कर तट के किनारे जमी मिट्टी को हटाया।
गोमती मित्र मंडल समिति के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन की अगुवाई में अभियान में समिति के सभी सदस्य शामिल हुए। सभी ने कड़ी मेहनत से तट पर जमी मिट्टी के ढेर को हटाने में सफलता पाई। उससे पहले शनिवार देर रात श्री शनिदेव नवग्रह मंदिर में पुनर्स्थापित प्रतिमाओं के पास पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, सपा नेता रमेश सिंह ने महाआरती की।