फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्वयं सहायता समूहों को मिले 10.74 करोड़ रुपये

Wed, 14 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ने 716 स्वयं सहायता समूहों को 10.74 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। इसका लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार देना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। सामुदायिक बचत राशि के तहत प्रत्येक समूह के बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इस धनराशि से सदस्य महिलाएं समूह से ऋण लेकर छोटा कारोबार शुरू कर सकेंगी। वे छोटी दुकान खोल सकती हैं, सामान बेच सकती हैं या अपना व्यवसाय बढ़ा सकेंगी। जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि ऋण एक फीसदी साधारण ब्याज दर पर लौटाना होगा। इससे महिलाओं पर ब्याज का बोझ कम पड़ेगा और वे बिना दबाव के व्यवसाय कर पाएंगी। एनआरएलएम के उपायुक्त केडी गोस्वामी ने कहा कि यह सहायता महिलाओं की आय बढ़ाएगी। इससे ग्रामीण विकास को गति मिलेगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें