सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार को तय समय से तीन घंटे की देरी से हुआ। एकात्मता अप, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ अप एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें भी विलंब से रहीं। ट्रेनों के संचालन में विलंब से यात्री परेशान रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से लखनऊ जाने वाली एकात्मता अप एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ घंटे लेट रही। पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ अप एक्सप्रेस का संचालन पौने दो घंटे देरी से किया गया। रक्सौल से आनंदविहार जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक लेट रही।
नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब डेढ़ घंटे देरी से किया गया। इंदौर से राजेंद्रनगर जाने वाली इंदौर-राजेंद्रनगर डाउन एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे से अधिक विलंब से रवाना की गई। कोटा से पटना जाने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से पौने तीन घंटे देरी से किया गया। स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।