फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीनियर राज्य हॉकी प्रतियोगिता में खेल रहे जिले के छह खिलाड़ी

Thu, 10 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सीनियर राज्य हॉकी प्रतियोगिता में चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के छह हॉकी खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित सीनियर राज्य हॉकी प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता खेल निदेशालय की ओर से सात से 11 सितंबर तक चल रही है। प्रदेश भर के खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के मो. शाहिल, दानिश रहमान, सौरभ निषाद, मो. शहरुख खान, प्रभाकर कुमार व गजेंद्र कुमार अयोध्या मंडल की टीम का हिस्सा हैं। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

खिलाड़ियों की सफलता पर हॉकी के सचिव तारिक वसीम ने खुशी जाहिर की। मो. इरशाद और मुनेंद्र मिश्रा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। स्टेडियम कोच प्रदीप यादव, आनंद श्रीवास्तव और प्रवीण मिश्रा ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। रामनरेश, आशुतोष श्रीवास्तव और आशा सहित अन्य प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें