फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ब्यूटी पार्लर की दुकान से सुधरी परिवार की स्थिति

Sun, 06 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रुकसारबानो। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ब्यूटी पार्लर की दुकान बल्दीराय के बीहीनिदूरा गांव की समूह की महिलाओं व बालिकाओं के लिए आमदनी का सहारा बन गई हैं। दुकान से संचालक रुकसारबानो की स्थिति में सुधार हुआ है तो सहालग में समूह की दो महिलाओं को रोजगार मिलने लगा है। वर्तमान में मुस्लिमों का सहालग शुरू होने से कारोबार कुछ चमकने के आसार हैं।
विज्ञापन

बीहीनिदूरा गांव निवासी व खुशनुमा महिला स्वयं सहायता समूह की रुकसारबानो 2017 में सदस्य बनीं। पति की मौत के बाद रुकसारबानो काफी परेशान थीं। बताया कि समूह का सदस्य बनने के बाद कुछ आमदनी होने लगी। विभाग व समूह से सहयोग लेकर दो साल पहले कस्बे में ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक की दुकान संचालित की। समूह के जरिये आसपास के गांवों में परिचय होने का फायदा मिलने लगा। मांग बढ़ने पर
समूह की दो अन्य प्रशिक्षित महिलाओं को कारोबार से जोड़ लिया। उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने लगा है। काम अच्छा देखने के बाद कुछ बालिकाएं ब्यूटी पार्लर का काम सीखने लगी हैं। एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान में समूह की तीन महिलाओं को रोजगार मिला है। काम सीखने वाली बालिकाएं आगे चलकर अपना काम कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें