फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : 85,915 को नोटिस, साक्ष्य नहीं देने पर दोबारा बुलाए जा रहे लोग

Wed, 04 Feb 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कुड़वार में नोटिस का निस्तारण करते अ​धिकारी व मौजूद मतदाता। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के बाद फॉर्म में सही जानकारी नहीं देने वालों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी है। अभी तक 25,174 मतदाताओं के नोटिसों का निस्तारण हो सका है। हालांकि 85,915 को नोटिस जारी किया गया है। जवाब देने के लिए शिविरों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी है। साक्ष्य नहीं देने पर दोबारा बुलाया जा रहा है। वहीं, नोटिस के निस्तारण में अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं।
विज्ञापन

एसआईआर के बाद प्रपत्रों की हुई छानबीन में 3.71 लाख मतदाताओं के प्रपत्र अधूरे मिले हैं। इसमें विभिन्न खामियां मिली हैं। सहायक पंजीकरण अधिकारियों व पंजीकरण अधिकारियों की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से रोज प्रत्येक अधिकारियों की ओर से रोज 150 को नोटिस जारी करने व इतने ही मतदाताओं की सुनवाई के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अधिकांश मतदाताओं की समझ में बिंदुओं के नहीं आने से सुनवाई के दौरान अधिकारियों को पूरे साक्ष्य नहीं मिल पा रहे हैं।
उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि साक्ष्य न लाने वाले लोगों को दोबारा तिथि दी जा रही है। उन्हें साक्ष्यों के बारे में बताया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि नोटिस के निस्तारण में 106 अधिकारी लगाए गए हैं। रोजाना नोटिस का निस्तारण किया जा रहा है। नोटिस के निस्तारण की प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें