फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नौकरी के नाम पर सफाई कर्मी ने लाखों रुपये ठगे

Wed, 04 Feb 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायतीराज विभाग के एक सफाई कर्मी पर दीपक नाम से फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा है। ठगी के लिए अखंडनगर विकास खंड में कार्यरत सफाई कर्मी ने शासन के मुख्य सचिव का हस्ताक्षरयुक्त फर्जी परिचय पत्र दीपक के नाम का बना लिया। परिचय पत्र में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर अपनी तैनाती दर्शा दी है। हालांकि अभी तक इस प्रकरण में किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। इस मामले में जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

साक्ष्यों सहित शिकायत जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय में प्रकरण पहुंचने से मामला गरमा गया है। डीपीआरओ को उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के मुताबिक आरोपी ने सैलजा, स्वाति, प्रेमप्रकाश सहित अन्य से फोनपे व बैंक चेक के जरिये लाखों रुपये ठगे हैं। साक्ष्यों में आरोपी की ओर पीड़ितों से ली नकद धनराशि का भी हवाला दिया गया है।
मोबाइल पर मैसेज के जरिये धनराशि की मांग संबंधी जिक्र भी किया गया है। मौखिक शिकायत समेत साक्ष्य मिलने पर जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने जांच के निर्देश दिए हैं। बताया कि एडीओ पंचायत भदैंया को जांच अधिकारी नामित किया गया है। शिकायत की पुष्टि होने पर आरोपी सफाई कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें