पंत स्टेडियम में महिला एथलेटिक्स लीग में मेडल दिखाते विजयी खिलाड़ी व अन्य।
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को अस्मिता महिला एथलेटिक्स का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनूप संडा ने किया। प्रतियोगिता के दौरान ऊंची कूद में श्रेया अव्वल रहीं, सेजल द्वितीय और कोमल तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में गुड़िया ने बाजी मारी, महक दूसरे व मनतसा तीसरे स्थान पर रहीं।
जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 128 एथलीट ने प्रतिभाग किया। 600 मीटर दौड़ में आयुषी ने पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय मनतशा बानो और तृतीय स्थान गुड़िया को मिला। लंबी कूद में प्रथम स्थान सौम्या, द्वितीय श्रेया और तृतीय स्थान महक ने प्राप्त किया। चक्का फेंक में प्रथम स्थान पर शिवानी वर्मा रहीं, द्वितीय स्थान शालिनी भीम को मिला। भाला फेंक में प्रथम स्थान शिवानी वर्मा, द्वितीय शालिनी भीम, तृतीय स्थान आकांक्षा यादव ने प्राप्त किया।
समापन पर पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी ने विजेता एथलीट को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता डॉ. बाबा दिन चौधरी की देखरेख में आयोजित हुई। इस मौके पर संघ अध्यक्ष राम लखन यादव, महेश यादव, सुभाष सिंह, विशिष्ट अतिथि कमल महाजन, जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, नरेंद्र मिश्रा, अमरेंद्र चौधरी, पंकज दूबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।