फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सहालग में बसों का संकट, दो घंटे तक इंतजार

Sat, 28 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सहालग के बीच रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान हैं। उन्हें बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। चालक और परिचालकों की कमी ने यह समस्या और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलग-अलग मार्गों के यात्रियों को आधे से दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। कई यात्री देर होने पर निजी साधनों से निकल गए। मुख्यमंत्री के टैबलेट वितरण कार्यक्रम के लिए बृहस्पतिवार को 20 बसें गोंडा भेजी गई थीं। इससे पहले से ही बसों की कमी से जूझ रहे डिपो का संचालन प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार को अमहट कार्यशाला में 24 बसें खड़ी रहीं। शुक्रवार को भी 25 बसें सड़क पर नहीं उतर सकीं।
यात्रियों की परेशानी और प्रबंधन के प्रयास
शुक्रवार दोपहर दो बजे बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ थी। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज सहित कई मार्गों के यात्री बसों का इंतजार करते रहे। शाहगंज जाने वाले कृतेश और मुस्कान को दो घंटे तक बस नहीं मिली। वाराणसी जा रहीं रुचि मिश्रा, पूजा पांडेय, नूतन तिवारी और सावित्री डेढ़ घंटे तक प्रतीक्षा करती रहीं। एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि 20 बसें गोंडा भेजी गई हैं। चालक-परिचालकों की अनुपस्थिति से भी संचालन प्रभावित हुआ है। कहा कि अधिक यात्रियों वाले मार्गों पर उपलब्ध बसें भेजकर व्यवस्था संभालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें