फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुंशी-मौलवी और आलिम परीक्षा के फॉर्म 15 दिसंबर तक भरे जाएंगे

Sat, 28 Nov 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 दिसंबर तक मदरसों के प्रधानाचार्यों को फॉर्म पोर्टल पर लॉक करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि जिले में कुल 89 मदरसे संचालित हैं। इनमें 82 निजी और सात राज्य अनुदानित मदरसे हैं। मुंशी-मौलवी (माध्यमिक फारसी/अरबी) और आलिम (उच्च माध्यमिक फारसी/अरबी) परीक्षाओं के लिए 23 नवंबर से आवेदन भरे जा रहे हैं। परीक्षा के आवेदन पत्र मदरसा पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते हैं। बताया कि परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई है। शुल्क जमा होने के बाद ही संबंधित मदरसे विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। मदरसों के प्रधानाचार्यों को 15 दिसंबर तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 17 दिसंबर तक पोर्टल पर आवेदनों को अंतिम रूप देकर लॉक करना होगा। इसके बाद आवेदनों की जांच होगी। संदिग्ध आंकड़ों सहित सभी आवश्यक विवरणों को पोर्टल पर अंतिम रूप देने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई है।
परीक्षा में केवल उन्हीं मदरसों के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिनके आवेदन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर के बाद अग्रसारित होंगे। आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश मदरसा पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें