फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के विरोध में  शिया समुदाय का प्रदर्शन

Wed, 13 Jul 2016 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जाकिर नाइक पर लगाम कसने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश में आतंकवाद के विरोध में बुधवार को शिया समुदाय ने अमहट में प्रदर्शन किया। शिया समुदाय के सैकड़ों लोगों ने आतंकवाद मुर्दाबाद-हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने जाकिर नाइक जैसे कट्टरपंथियों के भड़काऊ भाषण पर रोक लगाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन



पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैदर अब्बास खान के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर बाद शिया समुदाय के लोग अमहट स्थित इमामबाड़ा में एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और आतंकवाद मुर्दाबाद-हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अमहट चौराहे पर स्थित हुसैनिया बख्शी पहुंचे। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम रतिभान वर्मा को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।

एसडीएम को दिए ज्ञापन में सऊदी अरब में शहर मदीना की ढहाई गई कब्रों को तत्काल बनवाने, मस्जिदों, इमाम बारगाहों व पवित्र धार्मिक स्थलों पर आत्मघाती हमले कराकर इंसानों के कत्लेआम को रोकने की मांग की गई है। साथ ही ज्ञापन में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग भी शामिल है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कट्टरपंथी जाकिर नाइक के भाषण की जांच कराने, उसके टीवी चैनल पर रोक लगाने व आय स्रोत की जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर मौलाना कल्बे हसनैन, मौलाना तौफीक हुसैन, मौलाना तकी जलाल, हसन अब्दुल कासिम, मो. सकलैन, कौशर जैदी समेत बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें