सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को छात्र वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र शहबाज खान ने बाजी मारी। वहीं, छात्रा वर्ग 100 मीटर दौड़ में बीकाॅम प्रथम सेमेस्टर की खुशी और 200 मीटर में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की रोशनी अव्वल रहीं।
सबसे रोमांचक प्रतियोगिता शिक्षक व शिक्षणेत्तर वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता रही। शिक्षक वर्ग मे डॉ. अनुराग पांडेय के नेतृत्व में कला संकाय व डॉ.अवधेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में विज्ञान संकाय की टीमों ने जोर आजमाइश की। इसमें कला संकाय की टीम विजयी रही। प्रतिभागियाें का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है।
उप प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह ने कहा कि यह खेल मैदान पर मनुष्य में मनुष्यता को पिरोने का कार्य करता है। इस मौके पर प्रो. पूनम जोशी, प्रो. वीपी सिंह, मुख्य अनुशासक डाॅ. सुधांशू प्रताप सिंह, आयोजन सचिव प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, प्रो. बिहारी सिंह, प्रो. किरन सिंह, प्रो. एलके द्विवेदी, डा. शक्ति सिंह, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. सुनीता राय, डॉ. वैभव सिंह, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, डॉ. सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।