फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को वितरण के लिए पहुंचे सात हजार कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए जिले में करीब सात हजार कंबलों की एक खेप पहुंच गई है। कंबल पहुंचते ही उसे तहसीलों को आवंटित करते हुए भेज दिया गया है। उपजिलाधिकारियों को चिह्नित किए गए जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही तहसीलों व नगरपालिका को अलाव जलवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से शुरू गलन भरी ठंड से बचाव के लिए शासन की ओर से आवंटित धनराशि से टेंडर के जरिए यूपिका हैंडलूम को कंबल आपूर्ति का आदेश दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर यूपिका की ओर से करीब सात हजार कंबलों की पहली खेप ट्रक से शनिवार को शाम भेज दी गई। कलेक्ट्रेट में ट्रक पहुंचने पर उसे अधिकारियों की ओर से रखवाया गया। जिले में कंबल की आपूर्ति पहुंचते ही उसे दैवीय आपदा विभाग ने तहसीलवार आवंटित कंबलों को विभिन्न साधनों से पांचों तहसीलों को भेज दिया।
कंबल पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए चिह्नित किए गए गरीबों व राहगीरों में वितरित करने का निर्देश दिया है। उप जिलाकारियों को स्वयं क्षेत्र में निकलकर ठंड से परेशान गरीबों को कंबल देने का निर्देश दिया गया है। तीन दिनों से बढ़ी ठंड को देखते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने पांचों उप जिलाधिकारियों व नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया है। रात में अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर परेशान राहगीरों को रैन बसेरा में ठहराने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए साढ़े 27 लाख रुपया आवंटित
ठंड से गरीबों को बचाने के लिए शासन ने जिले को करीब साढ़े 27 लाख रुपया आवंटित किया है। इसमें कंबल के लिए 25 लाख रुपया व अलाव के लिए ढाई लाख रुपया शामिल है। शासन ने प्रति तहसील पांच लाख का कंबल देने व अलाव के लिए 50 हजार रुपया देने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर सभी तहसीलों को अलाव का 50 हजार रुपया भेजा गया है।
गरीबों में वितरण का निर्देश
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/दैवीय आपदा अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि करीब सात हजार कंबल वितरण के लिए पहुंच गया है। तहसीलों को कंबल उपलब्ध कराते हुए उपजिलाधिकारियों को गरीबों में वितरण का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें