फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में लाठी-डंडे से किया हमला, मां-बेटी समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। महेशुआ गांव में रंजिश में विपक्षियों ने कुनबे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में मां बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के महेशुआ गांव की रहने वाली हिना का गांव के ही लल्लन से रंजिश चल रही है। शनिवार की दोपहर हिना घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रही थी। तभी लल्लन आदि वहां पहुंच गए और हिना की पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार के बाद घर में मौजूद हिना की बेटी लइना और ससुर इब्राहिम ने बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों का स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। एसओ गौरीशंकर पाल ने बताया कि हिना ने लल्लन समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें