सुल्तानपुर। जिला अस्पताल परिसर स्थित टीवी क्लीनिक व आयुष विभाग में रोटरी क्लब ट्रांसगोमती की ओर से कोविड-19 के वैक्सीनेशन के प्रचार-प्रसार के लिए सेल्फी प्वॉइंट का उद्घाटन किया गया।
जिला अस्पताल के आयुष विभाग तथा टीबी क्लीनिक पर दो सेल्फी प्वॉइंट का उद्घाटन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष बबीता जायसवाल, सीएमओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल की मौजूदगी में किया गया। रोटरी क्लब सुल्तानपुर ट्रांसगोमती के उमंग अग्रवाल तथा संदीप गुप्ता के सहयोग से दोनों सेल्फी प्वॉइंट स्थापित किये गए हैं।
इसके माध्यम से कोविड-19 के विरुद्ध वैक्सीनेशन कार्यक्रम को प्रोत्साहित व प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा। रोटरी क्लब सुल्तानपुर ट्रांसगोमती के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव जीपी सिंह व कोषाध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों को वैक्सिनेशन के महत्व को विस्तार से बताया। इस मौके पर रोटेरियन संतोष सिंह, एसबी सिंह, डॉ. पवन सिंह, राजीव त्रिपाठी, शिशिर जायसवाल, अमित बरनवाल, श्यामजी गुप्ता, परितोष व शिवम शर्मा मौजूद रहे।