फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिए बेटियों को दी सेल्फ डिफेंस की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्काउट वालंटियर व सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ की गाइड की ओर से मंगलवार को शहर के चौक में मिशन शक्ति के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें विभिन्न हेल्पलाइन के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही सेल्फ डिफेंस और अटैक के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रशिक्षण आयुक्त ज्योति सिंह ने मिशन शक्ति के तहत होने वाले कार्यक्रमों को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी रेखा, जीआईसी केनौरा के विजय कुमार, वीरेंद्र यादव, जिला संगठन आयुक्त कांति सिंह, जिला संगठन आयुक्त गौरव सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के अध्यापक रामेश्वर सिंह, सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ के अध्यापक आरपी सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें