फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग स्नैक के रुप एक दिन बच्चों को मिलेगा मौसमी फल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। केंद्र सरकार ने परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टि से उन्हें माह में एक दिन ताजा मौसमी फल देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए फ्लैक्सी फंड से धनराशि की व्यवस्था कराते हुए निदेशक एमडीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है।
पत्र में प्रत्येक माह के अंतिम बृहस्पतिवार को मॉर्निंग स्नैक के रूप में बच्चों को मां समूह के सदस्यों की मौजूदगी में मौसमी फल वितरित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए केंद्र सरकार ने माह में एक दिन मौसमी फल वितरित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए शासन ने फ्लैक्सी फंड से प्रति छात्र चार रुपये की दर से धनराशि को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निदेशक मध्याह्न भोजन योजना ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है।
पत्र में प्रत्येक माह के अंतिम बृहस्पतिवार को मॉर्निंग स्नैक के रूप में बच्चों को मां समूह के सदस्यों की मौजूदगी में मौसमी फल वितरित करने को कहा गया है।
निदेशक ने कटे फल यथा पपीता, तरबूज/खरबूजा आदि वितरित नहीं करने का निर्देश देते हुए वजन और आकार में एक औसत वाले फल को ही वितरित करने को कहा है।
निदेशक ने अंतिम बृहस्पतिवार को अवकाश होने की दशा में अगले शिक्षण दिवस में फल वितरित करते हुए आवंटित धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र व रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर देने का आदेश दिया है।
निदेशक ने फल वितरण में गड़बड़ी या मानक विपरीत फल वितरित करने की दशा में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सभी बीईओ को माह के अंतिम बृहस्पतिवार को मॉर्निंग स्नैक के रुप में वांछित कैलोरी वाले फल वितरित करने का आदेश दिया गया है।
स्थानीय स्तर पर सुगमता से उपलब्ध ताजे व मौसमी फल में प्रधानाध्यापकों को अमरूद, केला, सेब, संतरा, नाशपाती, चीकू, आडू व शरीफा वितरित करना होगा। सड़े-गले व कटे फल वितरित करने की दशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें