फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक चालक की हत्या कर लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संडीला से आम लादकर आजमगढ़ जा रहे मिनी ट्रक के चालक की हत्या कर बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। ट्रक पर सवार दो अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रातभर चालक की तलाश की, मगर उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह सड़क किनारे चालक का शव पड़ा मिला।
हत्या की सूचना पर एडीएम और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेंहदरकलां गांव निवासी विमल कुमार (35) पुत्र शिवकुमार मिनी ट्रक का चालक था। शनिवार को विमल गांव के ही अनिल व अमित पाल के साथ मिनी ट्रक लेकर संडीला पहुंचा।
संडीला से मिनी ट्रक पर आम लादकर तीनों आजमगढ़ पहुंचाने जा रहे थे। मिनी ट्रक रात करीब 11 बजे जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव के पास पहुंचा कि अचानक पहिया पंचर हो गया।
विज्ञापन

तीनों ट्रक से उतरकर पहिया बदल रहे थे कि तभी हाथ में डंडे, सरिया और असलहे से लैस कई लोग वहां पहुंच गए। जब तक तीनों कुछ समझ पाते धारदार हथियार से लैस लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से भयभीत तीनोें लोग वाहन छोड़कर खेत में अलग-अलग दिशा में भागे। रात में ही अनिल और अमित पाल ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। सूचना मिलते ही देर रात जगदीशपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें तेतारपुर के पास मिनी ट्रक मिल गया।
पुलिस रात में विमल की तलाश करती रही लेकिन वह नहीं मिला। रविवार सुबह सिधियावां गांव के पास सड़क किनारे विमल का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे।
सूचना मिलते ही एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व एएसपी के साथ ही जगदीशपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ जगदीशपुर रमाकांत प्रजापति ने बताया कि मिनी ट्रक और उस पर आम लदा मिला है।
विमल के पास मात्र 110 रुपये ही थे। अनिल और अमित पाल ने पूछताछ में इसकी जानकारी दी है। मृतक के चाचा शिवकुमार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें