फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार से टकराई स्कार्पियो, छह घायल

Mon, 10 Jun 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की देर शाम कूरेभार थाना क्षेत्र के पॉइंट 116.3 पर एक स्कार्पियो बैरियर तोड़ते हुए कार से टकरा गई। दुघर्टना में कार पर सवार तीन व स्कार्पियो पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन



लखनऊ से आजमगढ़ की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पाॅइंट 116.3 पर अनियंत्रित हो गई। स्कार्पियो बैरियर तोड़ते हुए आजमगढ़ से लखनऊ की ओर से जा रही एक कार से जा टकराई। दोनों वाहनों के आमने-सामने टक्कर में कार सवार जिला बलिया शहर के निवासी अशोक यादव (45), जिला मऊ के मधुबन निवासी 32 वर्षीय श्रीकेश यादव और इसी जिले के 50 वर्षीय रामबदन यादव घायल हो गए। टक्कर से स्कॉर्पियो में सवार लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी 26 वर्षीय रोहित गौतम, इसी मोहल्ले के 28 वर्षीय दीपांशु शर्मा और हरिहरनगर के ही 29 वर्षीय शमशेर आलम घायल हो गए।


सूचना पर मौके पर पहुंची यूपीडा कर्मियाें की टीम ने रोहित, दीपांशु और शमशेर आलम को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जबकि कार सवार तीनों घायल अन्य वाहनों से किसी दूसरे अस्पताल चले गए। मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक ने तीनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। यूपीडा के कर्मी रामचरन वर्मा ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें